
हम चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं की मदद... बुलढाना बस हादसे के चश्मदीद का छलका दर्द
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 26 बस यात्रियों की मौत हो गई है. हादसे में घायल चश्मदीद ने उस वक्त का आंखों देखा मंजर बयां किया. बताया कि कैसे उन्होंने रास्ते से गुजर रही गाड़ियों से मदद लेने की गुहार लगाई. लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. बता दें, घटना शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे की है.
हम मदद के लिए चीखते रहे. चिल्लाते रहे लेकिन किसी ने भी गाड़ी नहीं रोकी... ये शब्द हैं महाराष्ट्र बस हादसे में घायल एक शख्स के. हादसे के चश्मदीद और घायल शख्स ने बुलढाना बस हादसे का आंखोदेखा हाल बयां करते हुए बताया कि जिस वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, तब सड़क से कई वाहन गुजर रहे थे. बावजूद इसके किसी ने भी घायलों की मदद नहीं की. अगर वे मदद करते तो शायद काफी जानें बच जातीं.
घायल शख्स ने बताया कि जब हादसा हुआ तो मैं और मेरे साथ का यात्री बस के पीछे की खिड़की तोड़कर बाहर निकले. उन्होंने बताया कि उनके अलावा तीन और यात्री भी इसी तरह बस का शीशा तोड़कर बाहर निकले. कुछ और यात्रियों ने भी इसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की. लेकिन वे बाहर नहीं निकल पाए. वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिंपलखुटा में इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं. आज जब हम वहां गए, तो बेहद भयानक मंजर था. हर तरफ चीख पुकार मची थी. तब तक पुलिस और मेडिकल टीम वहां आ चुकी थीं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. हमने भी लोगों की मदद की.
बता दें, महाराष्ट्र के बुलढाना जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी. बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई.
बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.
अनियंत्रित होकर पलटी बस, लगी आग इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. इस घटना में बस का ड्राइवर बच गया. उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई.
लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया गया. हाइवे पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया.पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









