
'हम इस देश में इसे नहीं पहनते है, कहकर अमेरिकी ने पगड़ी पहने सिख युवक पर कर दिया हमला
AajTak
अमेरिका में पगड़ी पहनने की वजह से एक सिख युवक पर हमला कर दिया. हमला करने वाला शख्स अमेरिकी नागरिक है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. युवक जब बस में जा रहा था उसी दौरान आरोपी ने उसके पगड़ी पहनने का विरोध किया और उस पर हमला कर दिया.
अमेरिका में पगड़ी पहनने की वजह से एक सिख युवक को नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा. 26 साल के अमेरिकी आदमी ने युवक पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पगड़ी पहनने को लेकर बस में एक सिख युवक पर यह हमला किया गया था. पुलिस ने गुरुवार को आरोपी क्रिस्टोफर फिलिपो को पकड़ लिया. बता दें कि दो साल से ज्यादा समय तक जेल में रहने के बाद जुलाई 2021 में पैरोल पर उसे सशर्त रिहा किया गया था.
सीबीएस न्यूज के मुताबिक 15 अक्टूबर को क्वींस में 118वीं स्ट्रीट और लिबर्टी एवेन्यू के पास बस में ये घटना हुई थी. पुलिस के अनुसार, फिलिपो ने न्यूयॉर्क सिटी में एमटीए बस में सिख लड़के से संपर्क किया और उसकी पगड़ी का जिक्र करते हुए कहा, "हम इस देश में इसे नहीं पहनते हैं."
इसके बाद उसने सिख युवक से अपना मास्क उतारने को भी कहा. पुलिस के अनुसार, इसके बाद संदिग्ध ने पीड़ित के चेहरे, पीठ और सिर के पीछे मुक्का मारा, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने कहा कि बस से उतरने और लिबर्टी एवेन्यू पर भागने से पहले हमलावर ने उसकी पगड़ी हटाने की भी कोशिश की.
इस घटना को लेकर न्यूयॉर्क डेली न्यूज ने कहा कि आरोपी के रिकॉर्ड्स से पता चला है कि मैनहट्टन डकैती के प्रयास के बाद दो साल से अधिक की सजा काटने के बाद जुलाई 2021 में फिलिपो को सशर्त रिहाई मिली थी.
वहीं घटना को लेकर सिख युवक ने बुधवार को कहा कि वह इस हमले से 'स्तब्ध और क्रोधित' है और किसी को भी इस वजह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए कि वह कैसा दिखता है. एबीसी न्यूज ने समाजसेवी जपनीत सिंह के हवाले से कहा, युवक फिलहाल बहुत सदमे में है और उसका परिवार उसके लिए डरा हुआ है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









