
'हम आपके साथ खड़े हैं, आज और हमेशा...', हार के बाद टीम इंडिया को PM मोदी ने दिया हौसला
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को छह विकेट से पराजित किया. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पल्टेफॉर्म (X) पर टीम इंडिया को सांत्वना दी है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैम्पियन बनी है, वहीं भारत का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है. साथ ही भारत की मेजबानी में खेला गया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 बेहद निराशा के साथ खत्म हुआ है.
इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम इंडिया को सांत्वना दी. उन्होने लिखा कि प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था. आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया. हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि टीम इंडिया, आपने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. जीतें या हारें हम आपसे प्यार करते हैं. साथ ही विश्व कप में शानदार जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी.
बता दें कि 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से परास्त किया. इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का टारगेट दिया था, जिसे पैट कमिंस की टीम ने 43 ओवर्स में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार 50 ओवर्स के क्रिकेट में चैंपियन बनी है.
क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसे की बरसात हुई है. विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी के तौर पर 40 लाख डॉलर (लगभग 33.33 करोड़ रुपये) मिले हैं. उप-विजेता टीम भारत को भी अच्छी खासी इनामी राशि मिली. भारत को रनर्स अप के तौर पर 20 लाख डॉलर (लगभग 16.65 करोड़ रुपये ) की रकम मिली है. इनके अलावा भी इन दोनों ही टीमों को लीग स्टेज में मुकाबले खेलने के लिए भी रकम मिली.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









