
हमास ने अब इजरायल की दो बुजुर्ग महिलाओं को किया रिहा, गाजा में 220 नागरिकों को अभी भी रिहाई का इंतजार!
AajTak
हमास ने 17 दिनों की कैद के बाद सोमवार शाम दो बुजुर्ग इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है. तीन दिन पहले हमास ने अमेरिकी मां-बेटी को रिहा किया था और कतर की मध्यस्थ भूमिका का हवाला दिया था. हमास ने तब भी यह कहा था कि वो मानवीय कारणों से रिहाई दे रहा है और सोमवार को फिर यही तर्क दिया है.
इजरायल और हमास के बीच 17 दिन से जंग चल रही है. इस बीच, अब हमास के लड़ाके थोड़ी नरमी बरतते दिखाई देने लगे हैं. हमास के लड़ाकों ने सोमवार शाम दो और बंधकों को रिहा किया है. ये दोनों बंधक इजरायल के हैं और दोनों बुजुर्ग महिलाएं हैं. हमास ने दोनों की रिहाई के पीछे मानवीय कारण बताया. हमास का कहना है कि दोनों महिलाओं के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रिहाई का निर्णय लिया है. वहीं, इजरायल ने रिहाई के लिए मिस्र और रेड क्रॉस संगठन को धन्यवाद दिया है.
बता दें कि इससे पहले हमास ने गाजा में बंधक बनाकर रखी गईं अमेरिकी की महिला जूडिथ और उसकी बेटी नताली रानान को रिहा किया था. इन दोनों को भी मिस्र के साथ राफा क्रॉसिंग के जरिए रिहा किया था. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला बोला था. वहां बर्बरता की और बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे. इन बंधक बनाए लोगों में इजरायल समेत अन्य देशों के नागरिक भी हैं. इजरायल का कहना है कि अभी भी हमास के कब्जे में करीब 220 नागरिक हैं.
'गाजा से मिस्र लाए और रिहा किया'
सोमवार शाम जिन दो बुजुर्ग महिलाओं की रिहाई हुई, उनमें 79 वर्षीय नुरिट कूपर और 85 वर्षीय योचेवेद लिफशिट्ज का नाम शामिल था. इन महिलाओं के पति अभी भी हमास के कब्जे में हैं. उनके नाम 84 वर्षीय अमीरम कूपर और 83 वर्षीय ओडेड लाइफशिट्ज हैं. फिलहाल, दोनों महिलाओं को देर रात गाजा से मिस्र लाकर रिहा किया गया है. बाद में दोनों को इजरायली सेना तक भेज दिया गया. बताते हैं कि दोनों महिलाओं को जांच के लिए एक इजरायली अस्पताल में ले जाया गया है.
'परिवार में खुशी का माहौल'
योचेवेद और ओडेड के पोते डैनियल लिफ्शिट्ज ने कहा, उनका परिवार बेहद उत्साहित है. घर में खुश का माहौल है. हम बहुत खुश हैं कि हमारी दादी वापस घर आ रही हैं. उन्होंने कहा, पूरा परिवार उनका इंतजार कर रहा है. हम भी सभी बंधकों की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. अपने दादा की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर डैनियल ने कहा, हमें किसी और चीज के बारे में कोई खबर नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











