
हमास के 24 में से 17 बटालियन तबाह, टेररिस्ट कैंप पर कब्जा, नेतन्याहू बोले- आतंकियों को उखाड़ फेकेंगे
AajTak
हमास और इजरायल जंग को करीब चार महीने पूरे होने जा रहे हैं. लेकिन गाजा पर इजरायल के हमले लगातार जारी हैं. इसके साथ ही आईडीएफ वीडियो और तस्वीरें लगातार जारी करके हमास का पर्दाफाश कर रहा है. इस बीच अहम घटनाक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री एक बार फिर मध्य-पूर्व दौरे पर हैं. जंग शुरू होने के बाद ये उनका पांचवां दौरा है.
गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के चार महीने पूरे होने वाले हैं. लेकिन दोनों ओर से लगातार हमला जारी है. इजरायली सेना उत्तरी और दक्षिणी गाजा में कहर बरपा रही है. इसमें हमास के लड़ाके तो मारे जा ही रहे हैं, उनके साथ आम लोग भी हताहत हो रहे हैं. इसी बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने हमास के उस ठिकाने को खोज निकालने का दावा किया है, जहां पर 7 अक्टूबर के हमले के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी. इस ठिकाने पर हमास कमांडर मोहम्मद सिनवार का ऑफिस भी था, जो कि टनल नेटवर्क के जरिए जुड़ा हुआ था. इसके साथ यहां पर बड़ी संख्या में रॉकेट और हथियार रखे गए थे. इसे आईडीएफ की बड़ी सफलता मानी जा रही है.
इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें आईडीएफ के जवानों को सुरंगों में दाखिल होते देखा जा सकता है. इसके साथ सुरंग के अंदर लग्जरी सुविधाओं से लैस कमरे, भारी मात्रा में हथियार और रॉकेट देखे जा सकते हैं. यहां तक कि इन सुरंगों में बख्तरबंद वाहनों के जाने तक सुविधा मौजूद है. आईडीएफ का दावा है कि हमास ने अपने लड़ाकों को यही ट्रेनिंग दी थी. इसके बाद उन आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल के किबुत्ज शहर में खौफनाक हमला किया था. इस हमले में 1200 से अधिक लोग मारे गए थे. इसके साथ ही करीब 250 लोगों को आतंकी बंधक बनाकर ले गए थे. इसके बाद से जंग चल रही है.
ताजा घटनाक्रम में रविवार को गाजा के देर अल-बलाह में इजरायली हमले के बाद मची अफरातफरी मच गई. इस हमले में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 45 अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन वहां पर्याप्त सुविधाएं न होने की वजह से घायलों के इलाज में परेशानी आ रही है. यही वजह है कि लोग इस जंग को रोकने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इजरायल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बड़ा दावा करते हुए हमास के 24 मे से 17 बटालियन को पूरी तरह तबाह करने की बात कही है. उनके के मुताबिक हमास के बाकी बचे बटालियन दक्षिणी गाजा में हैं. उन पर भी सैन्य कार्रवाई की जा रही है.
देखिए टेररिस्ट कैंप पर कब्जे का वीडियो...
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया दावा
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ''हमारा सबसे पहला और जरूरी लक्ष्य हमास का खात्मा है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमास बटालियनों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. आज तक हमने 24 में से 17 बटालियनों को उखाड़ फेंका है. शेष बटालियनों में से अधिकांश दक्षिणी गाजा और राफा में हैं. हम उन पर भी बहुत जल्द सैन्य कार्रवाई करने जा रहे हैं.'' हालांकि, नेतन्याहू को अपने ही घर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. लोग उनकी सरकार की आलोचना करते हुए जंग खत्म करने की मांग कर रहे हैं. इजरायली बंधकों के परिजनों ने तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय के बाहर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग की है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









