
'हमारे संकट के पीछे भारत-अमेरिका नहीं' ...नवाज शरीफ ने बताया कौन है पाकिस्तान की बर्बादी का जिम्मेदार
AajTak
राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आरोप लगाया कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए 2014-17 तक सेना की कमान संभालने वालों ने वरिष्ठ न्यायाधीशों को मजबूर किया था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को अपने देश के आर्थिक संकटों के लिए परोक्ष रूप से सेना को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि हमारे दुखों के पीछे न तो भारत है और न ही अमेरिका, बल्कि हमने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है. लाहौर में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के टिकट दावेदारों के साथ बातचीत के दौरान पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि उन्हें 1993, 1999 और 2017 में तीन बार सत्ता से बेदखल किया गया.
नवाज शरीफ ने कहा, 'आज पाकिस्तान (अर्थव्यवस्था की स्थिति के मामले में) जहां पहुंच गया है, वह भारत, अमेरिका या यहां तक कि अफगानिस्तान ने भी नहीं किया है. वास्तव में, हमने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली...उन्होंने (सेना का संदर्भ) 2018 के चुनावों में धांधली करके इस देश पर एक अपने द्वारा चयनित सरकार थोप दी, जिससे लोगों को परेशानी हुई और अर्थव्यवस्था गिर गई'. पाकिस्तान के इस 73 वर्षीय राजनेता ने सैन्य तानाशाहों को वैध ठहराने के लिए न्यायाधीशों की आलोचना की.
पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हामिद पर हमला बोला
उन्होंने पूछा, 'जब वे संविधान का उल्लंघन करते हैं तो न्यायाधीश उन्हें (सैन्य तानाशाहों को) माला पहनाते हैं और उनके शासन को वैध बनाते हैं. जब बात प्रधानमंत्री की आती है तो न्यायाधीश उसे पद से हटाने पर मुहर लगा देते हैं. संसद को भंग करने के कृत्य को भी न्यायाधीश मंजूरी देते हैं...क्यों?' पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सुप्रीमो ने 2017 में उन्हें सत्ता से बेदखल करने में पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल फैज हामिद की भूमिका के लिए उन पर हमला बोला. पिछले हफ्ते नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने बरी कर दिया था. उन्हें एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पहले ही बरी कर दिया गया था, जिसमें उन्हें जुलाई 2018 में दोषी ठहराया गया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. फ्लैगशिप भ्रष्टाचार मामले में भी उन्हें कोर्ट से राहत मिली है.
'मैं सुबह PM था और शाम को अपहरणकर्ता घोषित कर दिया'
उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट में उन लोगों (फैज हामिद और अन्य) के खिलाफ मामला खोला गया है, जिन्होंने कहा था कि अगर नवाज जेल से बाहर आए तो उनकी दो साल की मेहनत बर्बाद हो जाएगी'. नवाज शरीफ चार साल का आत्म-निर्वासन समाप्त करके गत अक्टूबर में लंदन से पाकिस्तान लौटे थे. वह एकमात्र पाकिस्तानी राजनेता हैं जिन्होंने रिकॉर्ड तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए तख्तापलट का सामना किया है. नवाज ने सोमवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1999 में, 'मैं सुबह प्रधानमंत्री था और शाम को मुझे अपहरणकर्ता घोषित कर दिया गया. इसी तरह 2017 में अपने बेटे से वेतन नहीं लेने के कारण मुझे सत्ता से बाहर कर दिया गया'.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










