
'हमारी कंपनियों पर कार्रवाई...', भारत का नंबर-1 ट्रेड पार्टनर बना चीन तो ग्लोबल टाइम्स ने दी नसीहत
AajTak
चीन भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बन गया है. इस खबर पर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट छापी और कहा कि चीनी कंपनियों पर भारत की बढ़ती सख्ती के बावजूद ऐसा होना कई लोगों के लिए हैरानी की बात हो सकती है.
हाल ही में खबर आई कि चीन अमेरिका को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है. वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 118.4 अरब डॉलर रहा और चीन को भारत के निर्यात में 8.7% की बढ़ोतरी हुई है. इसे लेकर चीनी कम्यूनिस्ट सरकार के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट छापी है और कहा है कि सुरक्षा मुद्दों को व्यापारिक मुद्दों पर हावी रखकर चीनी कंपनियों पर कार्रवाई करना भारत की प्रवृत्ति रही है, फिर भी द्विपक्षीय व्यापार का बढ़ना हमें यह याद दिलाता है कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं की एकजुट ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया था लेकिन अब चीन ने यह जगह हासिल कर ली है जो कई लोगों के लिए हैरानी की बात हो सकती है क्योंकि चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने कई चीनी कंपनियों पर नकेल कसी है.
क्या भारत चीन की जगह ले सकता है?
चीनी अखबार ने आगे लिखा है, 'इस बात पर लंबे समय से बहस होती आ रही है कि क्या भारत दुनिया की फैक्टरी के रूप में चीन की जगह ले सकता है, लेकिन अगर आप उद्योगों और वैल्यू चेन को देखें तो भारत उस जगह पर नहीं है जहां चीन है. भारत फिलहाल एक मैन्यूफैक्चरिंग पावर बनने की कोशिश कर रहा है और भारत-चीन में यही अंतर दोनों देशों के लिए अहम विकास के अवसर पैदा करेगा.'
भारत चीन के उद्योग बाजार की तुलना करते हुए चीनी अखबार ने आगे लिखा, 'चीन के पास एक अच्छी तरह से विकसित औद्योगिक प्रणाली, मजबूत मैन्यूफैक्चरिंग आधार और कई क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक हैं, जबकि भारत के पास सेवा क्षेत्र, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में बढ़त है.'
अखबार ने लिखा है कि 'मेक इन इंडिया' की वजह से भारत के उद्योगों को समर्थन की जरूरतें बढ़ गई हैं, खासकर टेक्नोलॉजी और पूंजी आधारित उत्पादों में. भारतीय उद्योगों की यह स्थिति चीन के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नए बाजार की संभावना पैदा करती है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







