
हजारों करोड़ की परियोजनाएं, संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण... जानें, क्यों खास है PM मोदी का वाराणसी दौरा
AajTak
22 फरवरी को पीएम मोदी रात में लगभग 9 बजे एयरपोर्ट पर उतरकर BLW गेस्ट हाउस जाएंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का पहला वाराणसी आगमन हो रहा है. इसलिए कार्यकर्ता और आम लोग ढोल-नगाड़ा और पुष्प वर्षा के साथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. 22 फरवरी की रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भ्रमण पर भी निकल सकते हैं.
पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे में रविदास मंदिर जाएंगे. यहां पीएम रविदास संप्रदाय को मानने वाले करीब 40 हजार लोगों को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकेंगे और लंगर चखेंगे. इसके बाद मंदिर के पास एक बड़े मैदान में 25 फीट की संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.
दरअसल, संत रविदास को रैदास संप्रदाय अपना इष्ट, अपना भगवान मानता है. उत्तर प्रदेश में दलितों की सबसे बड़ी बिरादरी संत रविदास की पूजा करती है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के दलित सिख भी इनको अपना इष्ट मानते हैं. रविदास को मानने वालों की तादाद देश में करोड़ों में है. दुनिया भर में फैले हुए सिखों में भी खासकर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में रविदास संप्रदाय के लोग शामिल हैं, जो हर साल रविदास जयंती पर वाराणसी आते हैं.
कौन थे संत रविदास
बता दें कि संत रविदास मध्यकाल के सबसे बड़े भक्ति कवियों में शुमार थे. इनके कई रचे हुए दोहों को सिख गुरुओं ने अपने ग्रंथों में स्थान दिया है. मीरा भी संत रविदास को अपना गुरु मानती थीं. ऐसे में भक्ति आंदोलन में संत रविदास की भूमिका बड़ी अहम मानी गई है. जाति तोड़ने और भक्ति के मार्ग पर सभी जातियों को जोड़ने वाले कवि के तौर पर संत रविदास को जाना जाता है, जिनके अनुयाई दुनिया भर में फैले हैं. माघ पूर्णिमा के दिन रविदास जयंती मनाई जाती है और इस दिन दुनिया भर से संत रविदास के अनुयाई वाराणसी पहुंचते हैं.
जानिए और क्या है पीएम मोदी की वाराणासी यात्रा में
22 फरवरी को पीएम मोदी वाराणसी पहुंचकर BLW गेस्ट हाउस में रुकेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का पहला वाराणसी आगमन हो रहा है. इसलिए कार्यकर्ता और आम लोग ढोल-नगाड़ा और पुष्प वर्षा के साथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. 22 फरवरी की रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भ्रमण पर भी निकल सकते हैं. 23 फरवरी की सुबह BHU के स्वतंत्रता भवन में पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम है, जहां सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से पीएम मोदी संवाद करेंगे और 5-5 प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






