
'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूटपाट की कोशिश, पुलिसकर्मी की फर्जी आईडी पर उगाही... चौंका देंगे ये मामले
AajTak
पलवल पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पेशल इंस्पेक्टर बनकर लोगों को कानून का डर दिखाकर रुपये ऐंठने का काम करता था.
इन दिनों बदमाश लूटने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में चर्चित मूवी 'स्पेशल 26' की तर्ज पर अपराधियों ने लगभग बड़ी वारदात को अंजाम दे ही दिया था. वहीं हरियाणा के पलवल में पुलिस ने ऐसे बदमाशों को गिरफ्त में लिया है जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पेशल इंस्पेक्टर बताकर लोगों से उगाही करता था.
दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट की वारदात को अंजाम देता था और लोगों को कहता था कि हमलोग इनकम टैक्स और एंटी करप्शन विभाग से हैं. ताजा मामला दिल्ली के शाहदरा जिले का है, जहां रविवार को एक व्यापारी के घर 17 से 18 लोग आए. इनमें महिलाएं भी शामिल थीं. इन लोगों ने कहा कि वे लोग इनकम टैक्स और एंटी करप्शन विभाग से हैं.
घर में घुसते ही ले लिए मोबाइल फोन घर में घुसते ही उन लोगों ने सबसे पहले सभी के मोबाइल फोन ले लिए. उन्होंने बताया कि हमलोग एंटी करप्शन विभाग से हैं और रेड करने आए हैं. तब व्यापारी ने इनसे वारंट पेपर मांगा. इसके बाद इन सबने कहा कि उनके पास हथियार हैं और धमकाने लगे. इस दौरान जल्दी-जल्दी आलमारी खोलने लगे और जो भी ज्वेलरी और 15 हजार कैश मिला उसे लेकर भागने लगे. तभी घरवालों ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया. ये सुनकर एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया और भागते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया. इनमें एक महिला शामिल थी.
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लेकर उनकी जांच की तो उनके पास से एंटी करप्शन फाउंडेशन का आईकार्ड मिला. पुलिस ने उनकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है. इस पर पंजाब का नंबर है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम गुरजंत सिंह, नवजोत सिंह, सतपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैंग में वे कौन लोग थे जो मौके से फरार हो गए. इन लोगों ने किस तरीके से कितनी वारदातों को अंजाम दिया.
फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार इधर, हरियाणा के पलवल पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पेशल इंस्पेक्टर बताकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान दिन मोहम्मद नाम से हुई है, जो राम अवतार नाम से नकली आईडी बनाया हुआ था. पलवल के इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि रविवार देर शाम को उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव बुराका स्थित नहर के पास एक व्यक्ति मौजूद है. जिसके पास पुलिस की नकली वर्दी और आईकार्ड है.
सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित करके मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान दीन मोहम्मद उर्फ दीनू गांव बेन्शि जिला नूंह के रूप में हुई है. आरोपी ने बताया कि मथुरा के कासगंज में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी स्पेशल स्टाफ बताकर और कानून का डर दिखाकर लोगों से रुपये ठगने का काम काफी समय से कर रहा था. इसके साथी लोगों को पकड़कर लेकर आते थे और यह उनसे कानून का डर दिखाकर रूपये ऐंठता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










