
स्कूल फंक्शन में क्यों नाचने को मजबूर हुए गोविंदा, छोटी गाड़ियों में घूम रहे, एक्टर ने खुद बताई वजह
ABP News
Govinda: एक्टर गोविंदा ने हाल ही में स्कूल फंक्शन मे डांस करने वाले वायरल वीडियो को लेकर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने छोटे गाड़ियों में घूमने पर भी रिएक्ट किया है. आइए जानते है उन्होंने क्या कहा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कुूछ समय पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक स्कूल इवेंट में डांस करते नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं और उनकी फाइनेंशियल कंडीशन तक पर सवाल उठाए जाने लगे. अब इन सभी चर्चाओं पर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है.
स्कूल इवेंट में डांस करने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पीएक्टर गोविंदा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने वायरल वीडियो और उससे जुड़ी बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन शोज को लोग छोटा बता रहे हैं, उनमें से एक कार्यक्रम किसी मुख्यमंत्री का था और दूसरा एक सांसद का. गोविंदा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया आज किसी के कंट्रोल में नहीं है और कई बार बिना फैक्ट चेक किए ही बातें फैला दी जाती हैं.
छोटी गाड़ियों में घूमने पर दी सफाईआगरा में छोटी गाड़ी में घूमने वाली खबर पर सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि वो सिर्फ वहां के प्रोटोकॉल की वजह से था, गोविंदा ने कहा, 'उनके पास वही गाड़ी अलाउड है. आपकी मर्सिडीज सब बाहर खड़ी करनी पड़ती है. क्योंकि वहां का रूल है.' उन्होंने साफ किया कि इसका उनकी लाइफस्टाइल से कोई लेना-देना नहीं है.
A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












