
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
ABP News
अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. फिल्म सैयारा की रिलीज के बाद अहान की एक सर्जरी भी हुई थी.
एक्टर अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से बॉलीवुड डेब्यू किया. उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही. अब अहान अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे ये फिल्म एक्शन-रोमांटिक होगी. फिल्म में वो एक्ट्रेस शरवरी वाघ के अपोजिट रोल में होंगे. वो अपने अपकमिंग रोल के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं.
'दर्दभरी थी सर्जरी'
हाल ही में Esquire India को दिए इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि फिल्म सैयारा की रिलीज के बाद वो एक बड़ी सर्जरी से गुजरे. जिसके बारे में उन्होंने अभी तक नहीं बताया था. अब इस बारे में अहान ने कहा, 'फिल्म सैयारा की रिलीज के बाद मेरी एक सर्जरी हुई. ये बहुत दर्दभरी सर्जरी में से एक थी. इससे रिकवरी में भी बहुत समय लगा.'
A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












