
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के सामने 196 रन की चुनौती
BBC
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है.
भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन की चुनौती है. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रन बनाए हैं.
वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने 22 गेंद में 37 और पावेल ने 19 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली.
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन खर्च कर दो विकेट लिए. हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला.
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत सधी हुई रही. लेकिन भारत के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में जोरदार वापसी की.
लेकिन होल्डर और पावेल ने वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर्स में अच्छी पार्टनरशिप की. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई.
17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 14 रन स्कोर किए.













