
सेना में 3 साल तक दे सकेंगे सेवाएं, मोदी सरकार जल्द कर सकती है अग्निपथ स्कीम का ऐलान
AajTak
Agneepath Entry Scheme: अग्निवीरों के बीच से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सेना में बनाए रखा जाएगा और अन्य को नागरिक नौकरियों के लिए छोड़ने का विकल्प मिलेगा. सैन्य प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी पर रखने के लिए कॉरपोरेट घराने भी सरकार के संपर्क में हैं. वर्तमान में रक्षा बलों में 1.25 लाख रिक्तियां उपलब्ध हैं.
Agneepath Entry Scheme: रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में सरकार अग्निपथ एंट्री स्कीम नामक एक नई योजना की घोषणा करने के लिए तैयार है. इसके तहत युवा तीन साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे और देश सेवा करेंगे. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को जानकारी दी कि युवा अग्निपथ प्रवेश योजना के माध्यम से सेना में प्रवेश करेंगे और सेना में अपने कार्यकाल के दौरान अग्निवीर के रूप में जाने जाएंगे.
सेनाएं इस प्रोग्राम पर सरकार के सामने अंतिम प्रस्तुति दे रही हैं. अग्निवीरों के बीच से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सेना में बनाए रखा जाएगा और बाकी को नागरिक नौकरियों के लिए छोड़ने का विकल्प मिलेगा. सैन्य प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी पर रखने के लिए कॉरपोरेट घराने भी सरकार के संपर्क में हैं. कोरोना महामारी के कारण सशस्त्र बलों में सैनिकों के लिए एंट्री साइकिल में पिछले दो वर्षों में भारी कटौती की गई है. रिकॉर्ड बताते हैं कि वर्तमान में रक्षा बलों में 1.25 लाख रिक्तियां उपलब्ध हैं.
अंतिम योजना की रूपरेखा अभी तक सामने नहीं आई है. मूल अवधारणा तीन साल की निश्चित अवधि के लिए सामान्य और विशेष कर्तव्यों दोनों के लिए सैनिकों को लाने की है. यह सशस्त्र बलों में स्थायी भर्ती की पहले की अवधारणा से एक बदलाव होगा जिसमें सैनिक अलग-अलग समय के लिए सेवा करते हैं. भर्ती के लिए कैचमेंट एरिया का भी काफी विस्तार किया जा सकता है.
तीन साल के अंत में, अधिकांश सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी. कॉरपोरेट कंपनियां ऐसे प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने में रुचि दिख रहे है जिन्होंने अपने देश की सेवा की है.
सशस्त्र बलों द्वारा प्रारंभिक गणना में वेतन, भत्तों और पेंशन में बचत में हजारों करोड़ का अनुमान लगाया गया था. अग्निवीर के रूप में भर्ती किए गए युवाओं में से सर्वश्रेष्ठ को ही रिक्तियों के उपलब्ध होने की स्थिति में अपनी सेवा जारी रखने का अवसर मिल सकता है. सरकार द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








