
सेना प्रमुख हाथ में बंदूक के बजाय छड़ी लेकर क्यों चलते हैं? ये है इसकी कहानी...
AajTak
आपने अक्सर देखा होगा कि सेना के बड़े अधिकारी के हाथ में एक छोटी सी छड़ी होती है. कुछ लोग इसे बेंत कहते हैं. कुछ लोग बैटन. कुछ लोग स्वैगर स्टिक. इस छड़ी को साथ में रखने से होता क्या है? क्या है इसका मतलब? क्या ये कोई हथियार है?
सेना के जनरल साहब एक परेड में गए. पूरी शान-ओ-शौकत वाली यूनिफॉर्म. कंधे पर सितारे और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह. सीने पर ढेर सारे मेडल. लेकिन हाथ में एक छोटी सी छड़ी. जब बात सेना के अधिकारी की होती है, तब उसकी इमेज में हथियार जरूर दिखता है. लेकिन इतनी बड़ी सेना के जनरल साहब के हाथ में एक छोटी सी छड़ी. असल में इस छड़ी का मतलब क्या है. आइए जानते हैं इस छड़ी की पूरी कहानी.
एक छोटी सी लकड़ी की बेंत. छड़ी या केन. जो पेंट करके. या फिर उसके ऊपर लेदर चढ़ाकर दोनों तरफ धातु की कैप लगाई जाती है. इसे स्वैगर स्टिक (Swagger Stick) कहते हैं. इसे सेना के बड़े अधिकारी या बड़े पुलिस अधिकारी भी लेकर चलते हैं. यह सेना के उस अधिकारी के पास में होता है, जिसके पास किसी तरह की अथॉरिटी हो. यानी वो प्लानिंग और मैनेजमेंट करने की क्षमता रखता हो. उसके पास सेना का एक बड़ा हिस्सा संचालित करने का अधिकार हो.
रोमन साम्राज्य से शुरु होती छड़ी की परंपरा
स्वैगर स्टिक (Swagger Stick) की शुरुआत रोम साम्राज्य से शुरु होती है. उस समय रोमन सेना के वाइन स्टाफ के हाथ में यह छड़ी होती थी. लेकिन इसे आधुनिक पहचान मिली प्रथम विश्व युद्ध में. तब ब्रिटिश सेना के सभी अधिकारी जब ड्यूटी पर नहीं होते थे, तब अपने साथ इस स्टिक को लेकर चलते थे. इन स्टिक्स के ऊपर उनके रेजिमेंट का निशान बना होता था. ये स्टिक लकड़ी से बनाई जाती थी, जिसे पॉलिश किया जाता था.
प्रथम विश्व युद्ध से मिली इसे आधुनिक पहचान
घुड़सवार छोटी राइडिंग केन लेकर घूमते थे. यह स्टिक लेकर चलने की प्रथा सिर्फ ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों और रॉयल मरीन्स तक सीमित थी. कभी भी किसी और सैन्य संस्था या पुलिस ने इसकी नकल नहीं की. 1939 में शांति के समय में सैनिक सामान्य तौर पर बैरक से बाहर निकलते समय इसे लेकर निकलते थे. लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत में यह प्रथा खत्म होती चली गई. क्योंकि ऑफ ड्यूटी होने के बाद हमले के डर से सैनिक यूनिफॉर्म नहीं पहनते थे. इसलिए स्टिक भी नहीं रखते थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











