
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, हेट स्पीच पर जटिल है कानून पर सरकार मिल-बैठकर निकाले हल
AajTak
हेट स्पीच और मेवात हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने याचिकाकर्ताओं और सरकार को आपस में मिलकर समुचित समाधान निकालने के लिए आपसी विचार विमर्श कर दो हफ्ते में आने को कहा. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद करेगा.
मेवात में भड़की और गुरुग्राम और नूंह सहित कई शहरों कस्बों में फैली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. दिल्ली-एनसीआर में आयोजित वीएचपी-बजरंग दल की विरोध रैलियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हेट स्पीच पर कानून काफी जटिल है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों में भी समुचित संवेदनशीलता होनी चाहिए ताकि अतीत वर्तमान और भविष्य को देखा और साधा जा सके.
'सरकार आपस में मिलकर निकाले समाधान' जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने याचिकाकर्ताओं और सरकार को आपस में मिलकर समुचित समाधान निकालने के लिए आपसी विचार विमर्श कर दो हफ्ते में आने को कहा. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद करेगा. दरअसल सुप्रीम कोर्ट की ये खंडपीठ मेवात में भड़की हिंसा के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में आयोजित वीएचपी-बजरंग दल की विरोध रैलियों पर रोक लगाने की गुहार वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा, यूपी और दिल्ली पुलिस सहित प्रशानिक अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कहीं किसी जुलूस, जलसे या आयोजन में कोई हेट स्पीच और हिंसा न हो. 'सही दिशा में बढ़ाएं सख्त कदम' जस्टिस संजीव खन्ना ने उम्मीद जताई कि सही दिशा में सख्त कदम बढ़ाने से ठोस चीजें और स्थितियां ठीक होंगी. आप मिल बैठकर समाधान क्यों नहीं निकालते? याचिकाकर्ता के वकील निज़ाम पाशा ने कहा कि कुछ लोग बार-बार लगातार नफरत बढ़ाने और भावनाएं भड़काने वाले भाषण दे रहे हैं. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मेरे पास भी कुछ भाषण हैं जिन्हें मैं याचिकाकर्ता के साथ साझा करूंगा.
कुछ वकील ही हैं जो ऐसे भाषणों की क्लिप्स मुझे भेजते हैं. ये ऐसी क्लिप हैं जो देश के धर्मनिरपेक्षता ताने बाने को ध्वस्त करती हैं. इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा कि मौजूद कानूनी प्रावधानों के अलावा अदालत के बाहर भी तंत्र विकसित करना होगा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कई बार अतीत के जवाब से भी भविष्य के सवाल हल होते हैं. यानी रास्ते की पिछली घटनाओं से सबक लेकर आगे का सफर आसान हो सकता है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







