
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला
ABP News
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला
सुखोई और राफेल के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को जैसलमेर में स्वदेशी फाइटर जेट LCA तेजस में उड़ान भरेंगी. इस दौरान एयर चीफ एपी सिंह भी एक दूसरे तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगे. दोनों विमान टू इन सीटर होंगे, जिसमें दोनों को-पायलट के तौर पर मौजूद रहेंगे.
शुक्रवार को जैसलमेर में वायुसेना की बड़ी फायर पावर डेमो एक्सरसाइज वायुशक्ति है. उसकी समीक्षा भी राष्ट्रपति करेंगी. तेजस की लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच राष्ट्रपति और वायुसेना प्रमुख की ये फ्लाइट बेहद अहम है.
More Related News













