
सीएम चेहरे को लेकर असमंजस में भाजपा
AajTak
केरल में श्रीधरन का नाम घोषित कर प्रदेश इकाई ने उनका नाम लिया वापस. पश्चिम बंगाल में सौरभ गांगुली को साधने की कोशिश.
केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा मेट्रोमैन श्रीधरन होंगे या नहीं, इसको लेकर पार्टी की राज्य इकाई में भ्रम की स्थिति है. पश्चिम बंगाल का चुनाव भाजपा सीएम उम्मीदवार घोषित कर लड़ेगी या नहीं, यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं है. असम में मौजूदा सीएम सर्वानंद सोनेवाल को ही सीएम प्रोजेक्ट करते हुए भाजपा चुनाव लड़ रही है या नहीं, इसको लेकर भी कुछ कहा नहीं गया है. 2014 के बाद से लेकर जितने भी विधानसभा चुनाव हुए हैं उसमें (कुछ को छोड़कर) सीएम के चेहरे को लेकर भाजपा हमेशा ही असहज स्थिति में रही है. 2015 में बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा, बिना जद (यू) के चुनाव मैदान में थी लेकिन किसी को सीएम घोषित नहीं किया गया. 2016 में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और केरल के चुनाव में भी पार्टी ने किसी को सीएम घोषित नहीं किया था. 2017 में उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जैसे राज्यों के चुनाव में भी पार्टी बिना सीएम घोषित किए चुनाव मैदान में उतरी. अलबत्ता 2018 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को प्रोजेक्ट कर चुनाव में गई, लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. 2019 में ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी चुनाव हुए लेकिन पार्टी ने सीएम उम्मीदावर घोषित नहीं किए.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










