
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
ABP News
Monalisa Interfaith Marriage: वायरल गर्ल ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी कर ली है. वहीं मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुसासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है.
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने बुधवार को केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की फिर हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली थी. तब से मोनालिसा की शादी पर काफी हंगामा मचा हुआ है. जहां वायरल गर्ल की अचानक शादी से हर कोई हैरान है तो वहीं सबसे बड़ा झटका उन्हें बॉलीवुड मे अपनी फिल्म से लॉन्च करने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लगा है.
सनोज ने बीते दिन सोशल मीडिय पर एक पोस्ट कर मोनालिसा के इस फैसले को बगावत नहीं लव जिहाद बताया था. साथ ही कहा था कि वायरल गर्ल के मैनेजर ने उनका सौदा किया है. वहीं अब सनोज ने एक लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं.
सनोज मिश्रा को मिल रही जान से मारने की धमकी? सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होने पोस्ट में लिखा है, “ मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी मिल रही हैं.पीएफआई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहार कराया है.”
आवाज बंद करने की मिल रही धमकीइसके बाद सनोज ने एक और वीडियो पोस्ट कर अपना हाल बयां किया. वीडियो में सनोज कहते नजर आते हैं, “ दोस्तों नमस्कार आज बहुत ही भारी मन से आप लोगों के सामने कुछ बातें रखना चाह रहा हूं. हालांकि कल दोपहर से ही जिस तरह से मोनालिसा की शादी की खबरें वायरल हुईं, तो मैं खुद को तैयार ही नहीं कर पाया कि क्या बात रखूं, क्या सफाई दूं. सबलोगों के कॉल्स आ रहे हैं और सब जानना चाहते हैं कि ये अचानक से क्या हुआ और कैसे हुआ? खासतौर पर कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग खुश हैं, वो लोग बधाईयां दे रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकियां दे रहे हैं कि अपनी आवाज को बंद रखो. तो अगर आवाज को बंद रखना होता तो मैं धर्मांतरण पर फिल्म बनीं बनाता द डायरी ऑफ मणिपुर, जिसकी हिरोइन मैंने मोनालिसा को चुना था."

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












