
सिर्फ लुटियन नहीं, जल्द पूरी दिल्ली में मिलेगी इन जगहों पर EV चार्जिंग की सुविधा
AajTak
दिल्ली सरकार बहुत जल्द पूरी दिल्ली में Electric Vehicle के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को एडवांस बनाने जा रही है. सरकार के इस कदम के बाद राजधानी के लगभग सभी इलाकों में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करने की फैसेलिटी होगी. जानें पूरी खबर
अभी आप लुटियन दिल्ली जाइये तो आपको जगह-जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करने के पॉइंट नजर आएंगे. लेकिन पूरी दिल्ली में EV चार्जिंग स्ट्रक्चर उतना दमदार नहीं है. लेकिन बहुत जल्द दिल्ली सरकार लोगों की इस परेशान को दूर करने जा रही है. जानें पूरी खबर (Photo : Getty) दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां एक कार्यक्रम में जानकारी दी कि राज्य सरकार बहुत जल्द सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी EESL के साथ एक एमओयू साइन करेगी, जो दिल्ली में DTC की सभी प्रॉपर्टी पर पब्लिक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेगी. दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें चलाने वाली DTC के 46 डिपो हैं. ये डिपो दिल्ली के लगभग हर इलाके में बने हैं. इसमें पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, मध्य और बाहरी दिल्ली सब शामिल हैं. इसके अलावा उसके कई बस टर्मिनल भी हैं. इन सब जगहों पर EV Charging Facility मिलने से दिल्ली में इसके इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया बूम मिलेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












