
सियासी रंजिश के 50 साल और 11 मर्डर, नया नहीं बदायूं के सतरा गांव का खूनी खेल, जानें पूरी कहानी
AajTak
यूपी के बदायूं जिले में एक साथ तीन लोगों के कत्ल की वारदात ने सबको दहला दिया है. बेखौफ कातिलों ने घर में घुसकर इस संगीन वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. मरने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी और मां शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक साथ तीन लोगों के कत्ल की वारदात ने सबको दहला दिया है. बेखौफ कातिलों ने घर में घुसकर इस संगीन वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. मरने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी और मां शामिल हैं. तीनों को करीब से गोली मारी गई थी. कत्ल का इल्जाम भी गांव के ही 6 लोगों पर है, जिनमें से 2 हमलावर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, लेकिन 4 अभी भी फरार हैं. अब खबर ये है कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे भी एक खूनी कहानी है, जो पिछले 50 सालों से चली आ रही है.
30 अक्टूबर 2022.. दिन- रविवार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र का सतरा गांव. शाम का वक्त था. पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता राकेश गुप्ता गांव में अपने घर पर ही थे. साथ में उनकी पत्नी और मां भी घर में मौजूद थीं. तभी बाइक पर सवार होकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और अंदर दाखिल होते ही उन्होंने राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी और मां पर गोलियां बरसा दीं. गोलियों की आवाज सुनकर गांव वाले दहशत में आ गए. राकेश के भाई राजेश गुप्ता भी तेजी से मौके की तरफ भागे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में तनाव
राजेश और गांव वाले जब मौके पर पहुंचे तो वहां खून से सने तीन मुर्दा जिस्म पड़े थे. राकेश, उनकी पत्नी और मां अब इस दुनिया में नहीं थे. ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को अंजाम देकर कातिल फरार हो चुके थे. पूरे गांव में एक अजीब सा सन्नाटा था. गांव का माहौल खौफ से भरा था. पुलिस को जब इस हत्याकांड की खबर मिली तो भारी फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया.
6 लोगों के खिलाफ FIR

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










