
सिनेमाई महाकुंभ की गवाह बनेगी राजधानी, मार्च में शुरू होगा दिल्ली का पहला 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल'
ABP News
Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में पहली बार होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 का कर्टेन रेजर किया, जिसमें 125 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा.
International Film Festival in Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में राजधानी में पहली बार आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 का कर्टेन रेजर किया. मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और सिनेमाई केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक अवसर बताया. इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव केवल फिल्मों का आयोजन नहीं, बल्कि दिल्ली की रचनात्मक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सोच का उत्सव है. यह एक ऐसा पब्लिक फेस्टिवल होगा जिसमें हर दिल्लीवासी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और विश्व सिनेमा को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही इसके माध्यम से स्थानीय फिल्मकारों और तकनीशियनों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और राष्ट्रीय व वैश्विक प्रतिभाओं के साथ संवाद के अवसर मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि 25 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाला यह सिटी-वाइड फिल्म फेस्टिवल भारत मंडपम सहित नई दिल्ली के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन दिल्ली को फिल्म पर्यटन, प्रतिभा विकास, एवीजीसी, रचनात्मक उद्योग और रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान करेगा.
Delhi is set to script history with its first-ever International Film Festival - IFFD.Unveiled the official logo of International Film Festival Delhi 2026. It’s a bold identity reflecting our vision to position the capital as a global hub of cinema, creativity and cultural… pic.twitter.com/AJomwH95Ug













