
सिंगापुर में बैन होगी द कश्मीर फाइल्स, कहा- फिल्म में मुस्लिमों का एकतरफा, उकसावे वाले चित्रण
The Wire
सिंगापुर की इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के साथ एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि इस फिल्म को सिंगापुर के फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के मानकों से परे पाया है.
सिंगापुर: कश्मीर घाटी से हिंदुओं के पलायन पर बनी हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सिंगापुर में प्रदर्शन पर रोक लगाई जाएगी क्योंकि फिल्म को स्थानीय फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के दायरे से बाहर माना गया है. सोमवार को एक खबर में यह बात कही गई.
इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईएमडीए) ने संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के साथ एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि अधिकारियों ने हिंदी भाषा की इस फिल्म को सिंगापुर के फिल्म वर्गीकरण दिशानिर्देशों के मानकों से परे पाया है.
अधिकारियों ने चैनल न्यूज एशिया से कहा, ‘फिल्म मुस्लिमों के एकतरफा और उकसावे वाले चित्रण और कश्मीर में चल रहे संघर्षों में हिंदुओं के उत्पीड़न को दर्शाने की वजह से वर्गीकरण के दायरे में नहीं आती.’
उन्होंने कहा, ‘इस तरह के प्रतिनिधित्व में विभिन्न समुदायों के बीच बैर पैदा करने और हमारे बहुजातीय और बहु-धार्मिक समाज में सामाजिक सामंजस्य और धार्मिक सद्भाव को बाधा पहुंच सकती है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





