
साउथ अफ्रीका को करारा झटका, गुवाहाटी टेस्ट से भी कगिसो रबाडा OUT? कोलकाता में ना खेलने की वजह आई सामने
AajTak
साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से अचानक बाहर हो गए थे, अब उनके गुवाहाटी टेस्ट में खेलने को लेकर संशय है. साउथ अफ्रीका टीम के मैनेजर ने कोलकाता टेस्ट के पहले दिन (14 नवंबर) रबाडा की मौजूदा हालत बताई.
कोलकाता टेस्ट में अचानक बाहर हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा के गुवाहाटी टेस्ट में खेलने को लेकर संशय है. शुक्रवार (14 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच शुरू हुआ. वहीं गुवाहाटी के के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से होगा. कोलकाता टेस्ट में रबाडा की जगह कॉर्बिन बॉश को टीम ने मौका दिया.
अब साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरे टेस्ट में कगिसो रबाडा की उपलब्धता को लेकर टेंशन में में है, रबाडा कोलकाता टेस्ट से ठीक पहले पसली में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे. टीम प्रबंधन ने पुष्टि की कि उनकी आगे की जांचें की जा रही हैं. रबाडा को मंगलवार (11 नवंबर) को पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान पसली में चोट लगी थी. कई मेडिकल जांचों के बाद अंततः उन्हें ईडन गार्डन्स में सीरीज ओपनर से अंतिम समय में बाहर होना पड़ा. यह भी पढ़ें: कोलकाता टेस्ट में पहला दिन समाप्त, भारत का स्कोर 37/1, जसप्रीत बुमराह ने गेंद से काटा गदर
Toss Update 🪙 🇿🇦 South Africa have won the toss and elected to Bat first.#TheProteas Men’s fast bowler Kagiso Rabada has been ruled out of the match after sustaining a rib injury during training. 🏏 Here’s how we line up for today’s clash. 💪 pic.twitter.com/bREZ9vxcYd
टीम मीडिया मैनेजर ने बताया- केजी (कागिसो रबाडा) को मंगलवार को पहले ट्रेनिंग सेशन में चोट लगी. फिर बुधवार (12 नवंबर) सुबह उनकी स्कैनिंग हुई, उसके बाद मैच के पहले दिन की सुबह फिटनेस टेस्ट कराया गया, जिसमें उन्हें असहजता महसूस हुई, इसलिए उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया.
जब उनसे 22 नवंबर से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में रबाडा की वापसी की संभावना पर पूछा गया, तो मैनेजर ने कहा- वह अभी भी मेडिकल टीम की आगे की जांच प्रक्रिया में हैं. अफ्रीकी टीम ने रबाडा को खिलाने पर फैसला शुक्रवार (14 नवंबर) सुबह तक के लिए खुला रखा था. उनकी अनुपस्थिति में कॉर्बिन बॉश को मार्को जानसेन और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर के साथ प्लेइंग XI में शामिल किया गया, जो उनके करियर का सिर्फ चौथा टेस्ट है.
कोलकाता टेस्ट में भारत की प्लेइंग-XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











