
सहवाग का खुलासा- पाकिस्तान दौरे में धोनी से गुस्सा हो गए थे द्रविड़, लगाई थी डांट
AajTak
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैंने द्रविड़ को होते देखा है. इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को डांट भी लगाई थी. ये घटना पाकिस्तान दौरे की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इन दिनों एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं. इस ऐड में द्रविड़ अपने स्वभाव के विपरीत दिख रहे हैं. दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ कार में से बल्ला उठाकर बोल रहे हैं, 'मैं इंद्रानगर का गुंडा हूं'. द्रविड़ का ये रूप देखकर लोग हैरान हैं. इससे पहले शायद ही उन्हें कभी गुस्से में देखा गया होगा. वह मैदान पर काफी 'कूल' रहते थे. लेकिन पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने द्रविड़ को मैदान पर गुस्सा होते देखा है. वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्होंने द्रविड़ को गुस्सा होते देखा है. इतना ही नहीं, उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को डांट भी लगाई थी. सहवाग ने क्रिकबज से कहा कि 2006 के पाकिस्तान दौरे पर धोनी ने एक गलत शॉट खेला था और उसके बाद राहुल द्रविड़ काफी गुस्से में दिखे थे.
बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










