
सलीम खान की तबीयत देखने लीलावती अस्पताल पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बेटे के अरहान के साथ आईं नजर
ABP News
Malaika Arora Lilawati Hospital: मलाइका अरोड़ा हाल ही में लीलावती हॉस्पिटल में स्पॉट हुई हैं, एक्ट्रेस यहां बेटे के साथ सलीम खान की तबीयत देखने आईं.
मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती भी किया गया है. सलीम खान की तबीयत के बारे में सुनते ही तमाम सेलेब्स लीलावती हॉस्पिल दौड़े चले आए. इस लिस्ट में अब सलीम खान की एक्स बहू और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी जुड़ गया है. मलाइका हाल ही में सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंचीं.
बेटे के साथ लीलावती पहुंचीं मलाइकासलीम खान को बीते बुधवाल को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गा था. उस समय मलाइका अरोड़ा वेकेशन पर बाहर थीं. ऐसे में वो सलीम खान को देखने के लिए नहीं आ पाई थीं. लेकिन जैसे ही मलाइका मुंबई वापस लौटीं, वो तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचीं और वहां सलीम खान की तबीयत की जानकारी ली. इस दौरान मलइका के साथ उनका बेटा अरहान भी मौजूद रहा. दोनों का वीडियोभी सोशल मीडिया पर सामने आया.
A post shared by PapsandPasta (@papsandpasta)













