
सर्वदलीय बैठक में गरजी 'AAP', कहा- पंजाब को केंद्र के पास गिरवी क्यों रख आए चन्नी?
AajTak
पंजाब में AAP अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मान ने मुख्यमंत्री चन्नी को पूछा कि उनकी क्या मजबूरी थी, जो वह पंजाब को केंद्र के पास गिरवी रख आए हैं?
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मान ने कहा कि कांग्रेस की चन्नी सरकार ने पंजाब को केंद्र सरकार के पास गिरवी रख दिया है क्योंकि मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद ही बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी करके आधा पंजाब केंद्र ने अपने कब्जे में कर लिया. इसलिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के लोगों के सामने सच रखना चाहिए कि किन कारणों और कमजोरियों के चलते 50% पंजाब पर भाजपा का कब्जा करवा दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










