
सरेंडर, सजा या जुर्माना? एडल्ट स्टार को सीक्रेट पेमेंट केस में कल होगी ट्रंप की पेशी
AajTak
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस मामले में फंसे हैं, वह साल 2016 में उनके राष्ट्रपति बनने से ठीक पहले का है. आरोप है कि ट्रंप ने एडल्ट स्टार को अपना मुंह बंद रखने और अपने साथ अफेयर होने की बात सार्वजनिक न करने के एवज में 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया था
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. वह मंगलवार को मैनहट्टन कोर्ट में पेश हो सकते हैं. पिछले हफ्ते मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी कोर्ट ने उन पर एडल्ट स्टार को चुपके से पैसे देने के आरोप तय किए थे. आरोप है कि ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान अडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे दिए थे. ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जो आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं.
ट्रंप सोमवार को अपने मार-ए-लागो आवास से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो सकते हैं. उनकी मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई के बाद फ्लोरिडा के अपने रिसॉर्ट वापस लौटने की योजना है. फ्लोरिडा में वह मंगलवार रात को अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे.
ट्रंप (76) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि मैं सोमवार को दोपहर 12 बजे मार-ए-लागो से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होऊंगा. चाहे विश्वास करें या नहीं मैं मंगलवार सुबह कोर्ट जाऊंगा. अमेरिका को ऐसा नहीं होना था.
ट्रंप मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश होंगे. वह पहले राष्ट्रपति हैं, जिन पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान आपराधिक मुकदमा चलेगा. हालांकि ट्रंप ने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (44) को पैसे दिए जाने के आरोपों से इनकार किया है.
ट्रंप मंगलवार को दोपहर 2.15 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11.45 मिनट) पर जज जुआन मर्चेन के समक्ष पेश होंगे. हालांकि, ट्रंप के वकीलों का कहना है कि उनके मुवक्किल दोषी नहीं ठहराए जाएंगे. ट्रंप कोर्ट में पेशी के बाद वापस फ्लोरिडा लौट जाएंगे, जहां मंगलवार रात वह अपने आवास पर लोगों को संबोधित करेगे.
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दी गई रकम के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घिर गए हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रंप आत्मसमर्पण भी कर सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









