
सरकार पर फिर बरसे राकेश टिकैत, बोले- कृषि कानूनों का अंतिम संस्कार करके ही जाएंगे, संसद में लगाएंगे गल्ला मंडी
ABP News
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे टिकैत ने कहा कि दिवाली यहीं मनेगी, यहीं दिए जलेंगे. यूपी में बिना चुनाव के भी बीजेपी जीतेगी जिला पंचायत चुनाव की तरह.
गाजीपुर: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेता राकेश ने आज एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के दरवाजे सरकार ने बन्द कर रखे हैं और जनता के दरवाजे भी सरकार ने बन्द कर रखे हैं, हमने कोई दरवाजे बंद नहीं किए. गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे टिकैत ने कहा कि दिवाली यहीं मनेगी, यहीं दिए जलेंगे.
राकेश टिकैत ने कहा, ''किसानों के दरवाजे सरकार ने बन्द कर रखे हैं और जनता के दरवाजे भी सरकार ने बन्द कर रखे हैं. हमने कोई दरवाजे बंद नहीं किए. संयुक्त मोर्चा तय कर ले तो दिल्ली की तरफ जाएंगे. पुलिस के टेंट हट गए क्या, सारे बैरिकेडिंग हट गए क्या?''

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












