
सरकार को किसानों का अल्टीमेटम, कृषि मंत्री करें मीटिंग... वरना रविवार को फिर करेंगे दिल्ली कूच
AajTak
हरियाणा पुलिस के साथ टकराव के बाद KMM और SKM (अराजनीतिक) की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पुलिस के साथ टकराव में 8 लोग घायल हुए हैं और दो गंभीर रूप से घायल हैं. भारत सरकार ने हमें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, हम निहत्थे थे. हमने अनुशासन के साथ 101 लोगों का अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा.
पंजाब और हरियाणा के (शंभू) बॉर्डर पर डटे किसान अब रविवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे. ये ऐलान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया है. उन्होंने कहा कि पहले केंद्र और राज्य के मंत्री बोलते थे कि किसान ट्रैक्टर पर आते हैं, लेकिन अब तो हम पैदल जा रहे थे, अगर हम दिल्ली जा सकते तो PM से जाकर सवाल पूछते. पंढेर ने कहा कि जिस तरीके से हम पर हमला हुआ, वो हमारी नैतिक जीत है. हम बातचीत के लिए तैयार हैं, पहले भी तैयार थे, हम केंद्र के कृषि मंत्री से बातचीत करना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि कल यानी शनिवार को का जत्था नहीं जाएगा. अब रविवार को कूच करेंगे.
हरियाणा पुलिस के साथ टकराव के बाद KMM और SKM (अराजनीतिक) की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पुलिस के साथ टकराव में 8 लोग घायल हुए हैं और दो गंभीर रूप से घायल हैं. भारत सरकार ने हमें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, हम निहत्थे थे. हमने अनुशासन के साथ 101 लोगों का अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा. हमें पता था कि हम बैरिकेडिंग और व्यवस्थाओं को पार नहीं कर पाएंगे, लेकिन हमने अपना मार्च शुरू किया. किसान ने कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि हमारे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
'रविवार दोपहर 12 बजे करेंगे दिल्ली कूच' किसान नेताओं ने कहा कि जब भारतीय, विदेशी ताकतों से अनाज के लिए भीख मांगते थे, तब हमने कड़ी मेहनत की और भारत को अनाज के लायक बनाया. यह हमारी नैतिक जीत है. हम बातचीत से भागने वाले नहीं हैं. हम परसों दोपहर 12 बजे के आसपास अपना मार्च शुरू करेंगे. हमने मार्च को आज और कल के लिए टाल दिया है, क्योंकि सरकार ने हमसे बातचीत के लिए संपर्क किया है.
पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर की भारी बेरिकेडिंग
शंभू धरना स्थल से 101 किसानों के 'जत्थे' ने दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने मल्टीलेयर बैरिकेड्स लगाए थे, यहां पहुंचे प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि 8 किसान इसमें घायल हो गए और उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
हरियाणा पुलिस के अधिकारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारी किसानों से आगे नहीं बढ़ने के लिए कह रहे थे. कुछ किसान सड़क से लोहे की कीलें और कांटेदार तार उखाड़ते और आंसू गैस के गोलों को गीले जूट के थैलों से ढकते देखे गए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










