
सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा पदों पर वेकेंसी, जल्द शुरू होगी होमगार्ड भर्ती
AajTak
इसमें होमगार्ड की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराने की सिफारिश की गई है. उन्हें आपदा मित्र बनाने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के नियमों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है. साथ ही स्वतंत्र भर्ती बोर्ड बनाने की सिफारिश भी की गई है. बता दें कि होमगार्ड में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से जल्द भर्ती होनी है.
Uttar Pradesh Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. जल्द ही राज्य में 44 हजार होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती की जाएगी. इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सकेगी.
होमगार्ड विभाग ने इस भर्ती के लिए विस्तृत नियमावली तैयार कर ली है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन को भेजा गया है. जैसे ही राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी.
पहले चरण में 22,000 पदों पर होगी भर्ती
इस बड़े भर्ती अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. पहले चरण में लगभग 22,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी. इस चरण में भी 20% पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगे. यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को होमगार्ड सेवा में अवसर मिलेगा.
पहली बार बनेगी लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया
अब तक होमगार्ड की भर्ती के लिए कोई ठोस नियमावली नहीं थी, लेकिन अब इसमें पारदर्शिता और योग्यता सुनिश्चित करने के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़ आदि) को अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि होमगार्ड को "आपदा मित्र" के रूप में प्रशिक्षित किया जाए, जिसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मानकों को भी नियमावली में शामिल किया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











