
'समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, हॉस्पिटल पहुंचे तो नहीं थे डॉक्टर', कानपुर हादसे के पीड़ितों का आरोप
AajTak
कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. कानपुर से लेकर लखनऊ तक प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्य को लेकर एक्टिव नजर आया वहीं पीड़ितों के परिजनों ने एंबुलेंस से लेकर अस्पताल की व्यवस्था तक पर सवाल उठाए हैं.
यूपी के कानपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई. चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से 11 बच्चों और 11 महिलाओं समेत 26 लोगों की मौत हो गई है. देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और तालाब से श्रद्धालुओं को निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां कई घायलों का उपचार चल रहा है.
शनिवार-रविवार की रात करीब तीन बजे तालाब में डूबी ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकालकर पुलिस थाने ले गई. एक तरफ राहत और बचाव कार्य को लेकर कानपुर से लेकर लखनऊ तक पुलिस और प्रशासन एक्टिव नजर आया, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश नजर आया. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों ने एंबुलेंस से लेकर डॉक्टर्स की उपलब्धता तक, व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने आक्रोश लगाया है कि हम जब हॉस्पिटल में आए तो यहां कोई डॉक्टर नहीं था. पीड़ित परिवारों ने ये आरोप भी लगाया है कि तालाब से लोगों को निकालने के बाद कई लोगों को बाइक से अस्पताल तक ले जाना पड़ा क्योंकि एंबुलेंस नहीं पहुंची थी. सीएचसी भीतरगांव में अव्यवस्था का आलम नजर भी आया.
भीतरगांव सीएचसी में एक-एक बेड पर तीन-तीन शव रखे थे. हर ओर चीख-पुकार मची थी. मंजर ऐसा कि देखकर कलेजा कांप जाए. भीतरगांव सीएचसी में ही मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया जाना है. इसके लिए सीएमओ की पैनल टीम अस्पताल पहुंच गई है. मृतकों के परिजनों ने शवों के पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है. भीतरगांव के अस्पताल में 24 शव हैं जबकि दो शव कानपुर के हैलट अस्पताल में हैं.
मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भीतरगांव सीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. राकेश सचान ने सभी पीड़ितों को सरकार की ओर से आवास देने का ऐलान किया और कहा कि हम मुख्यमंत्री के निर्देश पर आए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और इसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलस पर परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोप को लेकर राकेश सचान ने कहा कि एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



