
सफर पर निकलने के 2 घंटे बाद ही टूट गया था टाइटन पनडुब्बी का संपर्क, 8 घंटे का होता है पूरा टूर
AajTak
टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकली टाइटन नाम की पनडुब्बी की खोज लगातार जारी है. 18 जून को यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी. पनडुब्बी में कई लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग और पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद का नाम भी शामिल है. पनडुब्बी के सफर पर निकलने के करीब दो घंटे बाद ही उसका संपर्क टूट गया था.
अटलांटिक महासागर में 14 अप्रैल, 1912 को डूबने वाले टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकली टाइटन नाम की पनडुब्बी की खोज लगातार जारी है. 18 जून को अमेरिकी कंपनी ओशनगेट की यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी. पनडुब्बी में कई लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग और पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद भी शामिल हैं.
समुद्र में चार दिन से लापता पनडुब्बी के न मिलने के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि अब तक पनडुब्बी में मौजूद ऑक्सीजन खत्म हो गया होगा. और अगर ऐसा हुआ तो उसमें मौजूद सभी लोगों का बचना नामुकिन हो जाएगा.
पनडुब्बी को ढूंढने के लिए अमेरिकी और कनाडाई तटरक्षकों समेत कई राष्ट्रीय एजेंसियों की रेस्क्यू टीम दिन-रात सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सर्च ऑपरेशन में सबसे ज्यादा दिक्कत यह आ रही है कि पानी में नीचे ज्यादा दूर तक रोशनी नहीं जा पाती है, जबकि पनडुब्बी समंदर की गहराई में करीब 3 किलोमीटर नीचे थी, ऐसे में सर्च टीम को विजिब्लिटी में काफी परेशानी हो रही है.
पहुंचने से कुछ देर पहले ही टूट गया था संपर्क समुद्र की 12,500 फीट गहराई में टाइटैनिक का मलबा देखने जाने, वहां घूमने और वापस आने तक में आठ घंटे का सफर लगता है. इसमें दो घंटे जाने में खर्च होते हैं. चार घंटे पनडुब्बी टाइटन मलबे के आसपास घूमती रहती है. जिसके बाद आने में करीब दो घंटे लग जाते हैं.
ऐसे में जब 18 जून को टाइटन सफर पर निकली तो करीब डेढ़-पौने घंटे दो के बाद उसका संपर्क कंट्रोल सिस्टम से टूट गया. यानी जिस समय पनडुब्बी का संपर्क टूटा, उस समय वह मलबे के पास तक पहुंचने वाली ही होगी. लेकिन उससे ठीक पहले बीच रास्ते ही वह अचानक लापता हो गई.
ऑक्सीजन खत्म होने से पहले भी जा सकती है टाइटन पनडुब्बी में सवार लोगों की जान, एक्सपर्ट ने जताई आशंका

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









