
'सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक', डिप्टी CM सम्राट चौधरी को RJD ने घेरा, कांग्रेस ने भी ली मौज!
ABP News
Samrat Chaudhary News: बिहार विधानसभा में डिप्टी CM का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे कुछ खाते नजर आ रहे हैं. विपक्ष ने इसे खैनी से जोड़ा है, जबकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष सम्राट चौधरी को लेकर घेर रही है. आरजेडी और कांग्रेस दोनों ही सम्राट चौधरी र खैनी खाने की बात कह कर मौज ले रही है.
दरअसल वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी अपने एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए कुछ चेहरे के पास ले जाते और मुंह में डालते नजर आ रहे हैं. इसी अंदाज़ को आधार बनाकर RJD और कांग्रेस ने दावा किया कि वे सदन में खैनी यानी तंबाकू खा रहे थे. हालांकि वीडियो में साफ तौर पर यह दिखाई नहीं देता कि उन्होंने क्या खाया. बावजूद इसके, विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसना शुरू कर दिया.
सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!#Bihar #india #News #RJD pic.twitter.com/NrpsEYQSD7
RJD ने अपने X हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!” साथ ही कैप्शन में व्यंग्य करते हुए टिप्पणी की गई. वहीं कांग्रेस ने भी भोजपुरी गाने के साथ वीडियो क्लिप शेयर किया है. साथ ही कैप्शन लिखा है- 'बनावो खैनी रे...'













