
सऊदी अरब ने लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी करने का फ़ैसला क्यों किया?
BBC
साल 2024 के सऊदी सरकार के अनुमान के मुताबिक़ देश में क़रीब 22 लाख ऊंट हैं जो हर साल देश की अर्थव्यवस्था में दो अरब रियाल से ज़्यादा का योगदान देते हैं.
सऊदी अरब ने एलान किया है कि वह देश के लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी कर रहा है.
अधिकारियों का कहना है कि इस क़दम से देश के इन क़ीमती जानवरों को बेहतर तरीक़े से पालने में मदद मिलेगी.
सऊदी अधिकारियों के अनुसार इस क़दम से ऊंट पालन के फ़ायदे बढ़ेंगे. साथ ही जानवरों की पहचान और उनके मालिकों के बारे में एक भरोसेमंद डेटाबेस तैयार होगा.
पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इससे जुड़े दस्तावेज़ भी दिखाए गए हैं. इसमें एक हरा पासपोर्ट दिखाया गया है जिस पर देश का 'कोट ऑफ़ आर्म्स' (राजचिह्न) और ऊंट की सुनहरी मुहर है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
साल 2024 में सरकार ने अंदाज़ा लगाया था कि सऊदी अरब में लगभग 22 लाख ऊंट हैं.
ये ऊंट हर साल देश की अर्थव्यवस्था में दो अरब रियाल से अधिक का योगदान देते हैं.













