
ईरान युद्ध पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हालात चिंताजनक, भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियाँ
BBC
प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद में ईरान जंग को लेकर पैदा हुई परिस्थितियों पर संबोधित किया और मौजूदा संकट को लेकर कई बातें कहीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में 'मध्य पूर्व में चल रही जंग' पर सदन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सामने भी 'अप्रत्याशित चुनौतियाँ' हैं.
उन्होंने इस संघर्ष का प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका जताई.
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी सप्लाई चेन में संकट पैदा हुआ था और देश ने एकजुटता से उसका मुकाबला किया.
पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिम एशिया की हालत चिंताजनक है. इस संकट को तीन हफ्तों से अधिक हो रहा है. इस जंग से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर असर पड़ रहा है."
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
उन्होंने कहा, "भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं. ये चुनौतियाँ आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हैं. साथ ही मानवीय चुनौतियाँ भी हैं."
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद संसद के बाहर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस सारे मुद्दे पर संसद की भीतर चर्चा की मांग दोहराई.













