
श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक ने 2022 का बुकर पुरस्कार जीता
The Wire
श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक को उनके उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए बुकर पुरस्कार दिया गया है. उनके उपन्यास में माली अलमेडा नामक एक युद्ध फोटोग्राफर की कहानी है, जो मौत के बाद स्वर्ग पहुंचता है और गृहयुद्ध के अत्याचारों की तस्वीरों का एक ज़ख़ीरा उसके हाथ लग जाता है.
लंदन: श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक को उनके दूसरे उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए 2022 का बुकर पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है. करुणातिलक को उनके के रॉक गीतों, पटकथाओं और यात्रा कहानियों के लिए भी जाना जाता है.
यह उपन्यास युद्धग्रस्त श्रीलंका पर आधारित एक व्यंग्य है, जो एक युद्ध फोटोग्राफर (War Photographer) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी मौत के बाद पत्रकारिता के एक मिशन पर जाता है.
यह समारोह लंदन में एक लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम स्थल ‘राउंडहाउस’ में आयोजित किया गया था. इसमें द क्वीन कॉनसॉर्ट ऑफ द यूनाइटेड किंगडम कैमिला और गायिका और गीतकार दुआ लीपा ने भी भाग लिया था.
इस वर्ष इस पुरस्कार की चयन में शामिल जज – सांस्कृतिक इतिहासकार और पैनल के अध्यक्ष नील मैकग्रेगर, विद्वान शाहिदा बारी, इतिहासकार हेलेन कैस्टर, आलोचक एम. जॉन हैरिसन और लेखक एलेन माबनको थे. उन्होंने पुस्कार के लिए भेजी गईं 169 किताबों को पढ़ा और यह फैसला लिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





