
श्रीनगर: पुलिस ने तीन दिनों में हथियार समेत 7 करोड़ की हेरोइन की बरामद, अब तक 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी
ABP News
कुपवाड़ा पुलिस ने विभिन ऑपरेशन में पिछले तीन दिनों में भारी मात्रा में हथियार समेत गोला-बारूद और ड्रग्स बरामद किये है. सरहद पार से कश्मीर में लाये गए हथियारों को आतंकी वारदात में इस्तेमाल किया जाना था.
श्रीनगर: पिछले तीन दिनों में कुपवाड़ा पुलिस ने विभिन ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स बरामद किये है. पकड़े गए हथियार और गोला-बारूद सरहद पार से कश्मीर में लाये गए थे और आतंकी वारदात में इस्तेमाल होने थे. अभी तक इन मॉडल से जुड़े 4 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं वहीं आने वाले दिनों में और कई गिरफ्तारियां होने की सम्भावना है. कुपवाड़ा में आज एक प्रेस वार्ता में एसएसपी जीवी संदीप ने खुलासा किया कि रविवार को एक पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने करण कुपवाड़ा के रहने वाले मुदासीर अहमद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से आठ किलो हेरोइन बरामद की. पकड़ी गई हेरोइन की कीमत बाजार में 7 करोड़ रूपये आंकी जा रही है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












