
शिगेरू इशिबा जापान के 102वें प्रधानमंत्री बने, फुमियो किशिदा की जगह ली
AajTak
इशिबा शिगेरू को जापान का 102वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आज सुबह सामूहिक रूप से अपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी.
इशिबा शिगेरू को जापान का 102वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आज सुबह सामूहिक रूप से अपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी. इसमें कहा गया, जापान के स्थानीय मीडिया आउटलेट पीएम ऑफिस ऑफ जापान के अनुसार, मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने घोषणा की कि किशिदा और उनके मंत्रियों ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस्तीफा दे दिया. एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें स्टाफ के सदस्य किशिदा का स्वागत कर रहे है.
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर कहा, 'आज (1 अक्टूबर, 2024) किशिदा मंत्रिमंडल ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस्तीफे पर निर्णय लेने के बाद, प्रधानमंत्री किशिदा ने इस बारे में एक बयान जारी किया. उन्होंने अपने कर्मचारियों की ओर से विदाई दिए जाने के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ दिया.'
इससे पहले शुक्रवार को इशिबा को किशिदा की जगह लेने के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता के रूप में चुना गया था, जिन्होंने अगस्त में अपने तीन साल के कार्यकाल के अंत में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. किशिदा के इस्तीफे के बाद उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया था, 'तीन साल पहले मेरे मंत्रिमंडल के उद्घाटन के बाद से हमारा देश एक एरा से टर्निंग पॉइंट का सामना कर रहा है, हमने ऐसी चुनौतियों का सामना किया है जिन्हें टाला नहीं जा सकता है और आर्थिक और सामाजिक नीति और कूटनीति के क्षेत्रों में 'परिवर्तन को ताकत में बदलने' की पहल को लगातार आगे बढ़ाया है.'
क्योडो समाचार आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, 67 वर्षीय इशिबा ने एक रनऑफ वोट में आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया. ताकाइची को इशिबा के 215 वोटों के मुकाबले 194 वोट मिले, वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने से चूक गईं. ताकाइची ने 2021 में किशिदा के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
यह वोट किशिदा की ओर से अगस्त में की गई घोषणा के बाद आया है कि वह फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगे. इशिबा पहले जापान के कृषि मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं, उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही एलडीपी के नए कार्यकारिणी का चयन करेंगे और औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपना मंत्रिमंडल बनाएंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









