
शादी टली, हाथों से रिंग भी गायब! स्मृति मंधाना के नए VIDEO पर फैन्स ने उठाए सवाल
AajTak
टीम इंडिया की स्टार ओपनर और वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं. उन्होंने एक टूथपेस्ट ब्रांड का प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, लेकिन फैन्स की नजरें उनकी गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं. उन्होंने एक टूथपेस्ट ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो के साथ 'सोशल मीडिया साइलेंस' की चुप्पी तोड़ी. जैसे ही यह वीडियो पोस्ट हुआ, फैन्स की निगाहें तुरंत एक चीज पर जाकर टिक गईं, दरअसल, स्मृति के हाथों से उनकी इंगेजमेंट रिंग गायब थी.
वीडियो में स्मृति बेहद कैज़ुअल अंदाज में नजर आ रही हैं, लेकिन हाथ में रिंग न दिखने से फैन्स ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बौछार कर दी. कुछ ने शूट के टाइमिंग पर सवाल उठाए, तो कुछ ने पूछा कि क्या यह वीडियो पुराना है.
हाल ही में स्मृति की म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी के टलने की खबरें भी सुर्खियों में थीं. ऐसे में इस नए प्रमोशनल वीडियो ने चर्चा और बढ़ा दी है. हालांकि, स्मृति या उनके परिवार की ओर से अब तक किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वीडियो में ऐसा क्या है जो स्मृति ने शेयर किया सुपरस्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से ब्रेक खत्म किया और पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी आगे बढ़ने के बाद पहली बार पोस्ट किया. दरअसल, इस वीडियो में स्मृति एक पॉपुलर टूथपेस्ट ब्रांड प्रमोशन कर रही है, जिसमें उन्होंने ओरल हेल्थ के महत्व पर भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की सलाह को याद कर रही है.
इस दौरान कई फैन्स ने उनका ऑनलाइन वेलकम किया, वहीं कुछ फॉलोअर्स ने तुरंत नोटिस किया कि स्मृति ने वीडियो में अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी हुई थी. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह ऐड उनकी सगाई से पहले फिल्माया गया था या बाद में ऐसा हुआ है.
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पहले 23 नवंबर 2025 को सांगली में होनी थी, इस तब अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया क्योंकि स्मृति के पिता को अचानक मेडिकल इमरजेंसी हो गई और उन्हें समारोह की सुबह अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके तुरंत बाद पलाश को भी अस्पताल में देखभाल की जरूरत पड़ी, ऐसा कहा जाता है कि ऐसा बहुत ज्यादा तनाव के कारण. इसके दोहरी मुश्किल को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी को रद्द करने पर सहमति जताई थी.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










