
शादी के बाद रश्मिका-विजय करेंगे देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान, 21 शहरों में मिठाई बांटकर मनाएंगे खुशी
ABP News
रश्मिका और विजय ने हाल ही में शादी रचाई हैं. अब कपल इस खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने वाला है. दोनों देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान, 21 शहरों में मिठाई बांटेंगे.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने सोशल मीडिया ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी. इसके बाद पपाराजी को मिठाइयां भी बाटी थीं और अब उन्होंने इस खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. कपल देशभर में मिठाई बांटकर सबका मुंब मीठा कराने जा रहा है.
पोस्ट शेयर दिया फैंस को सरप्राइजहाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा, 'इस देश के प्यार लोग, आप हमेशा से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो और आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी. और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ.'
कपल ने आगे लिखा, 'इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें. साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












