
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दिया खास तोहफा, रिसेप्शन से पहले फैंस के साथ मनाया जश्न
ABP News
VIROSH Wedding Party: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद हैदराबाद में पहली बार फैंस से मुलाकात की. कपल ने फैंस को अपने हाथों से खाना परोसा जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
शादी के बाद सितारों की पहली झलक हमेशा खास होती है. साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद पहली बार अपने फैंस से मुलाकात की. हैदराबाद में आयोजित इस खास 'मीट एंड ग्रीट' इवेंट में दोनों ने सिर्फ बातचीत ही नहीं, बल्कि अपने हाथों से फैंस को खाना भी परोसा. इस दौरान कपल का एक प्यारा सा पल भी देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
विजय-रश्मिका ने फैंस को खिलाया खानामंगलवार को हैदराबाद में हुए इस कार्यक्रम का माहौल बहुत पारिवारिक था. जगह को फूलों से सजाया गया था और एक बोर्ड पर लिखा था 'वेलकम टू आवर एक्सटेंडेड फैमिली. विथ लव, #विरोश'. ये इवेंट उनकी शादी की खुशी को फैंस के साथ शेयर करने के लिए रखा गया था. दोनों ने हर फैन से हाथ मिलाया और ऑटोग्राफ भी दिया. एक वीडियो में दिखा कि रश्मिका ने एक फैन को गले भी लगाया. इतना ही नहीं, दोनों ने खुद खाना परोसकर सबका दिल जीत लिया. बाद में वे फैंस के साथ बैठकर खाना खाते नजर आए.
A post shared by Giridhar (@_thedeverakonda_)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












