
शादी के बाद तिरुपति मंदिर पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल
ABP News
Vijay Rashmika Temple Visit: शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तिरुमला तिरुपति मंदिर में दर्शन कर नई जिंदगी की शुरुआत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शादी के बाद की पहली सुबह अक्सर यादगार होती है, लेकिन जब बात फिल्मी सितारों की हो तो हर पल सुर्खियों में आ जाता है. साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत आस्था और सादगी के साथ की. हाल ही में उदयपुर में निजी समारोह में शादी करने के बाद ये जोड़ी आशीर्वाद लेने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम पहुंची और अपने दिन को खास और यादगार बना दिया.
विजय ने रखा रश्मिका का ख्याल
मंदिर से सामने आए वीडियो में विजय और रश्मिका एक-दूसरे का हाथ थामे भीड़ के बीच आगे बढ़ते नजर आए. विजय पूरे समय रश्मिका का ख्याल रखते दिखे, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो. रश्मिका हरे रंग की साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्डन तार से एम्ब्रॉयडरी की हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. हल्का मेकअप और पारंपरिक गहनों के साथ उनका लुक सादगी से भरा था. वहीं विजय सफेद कुर्ते और लाल अंगवस्त्रम में नजर आए. दोनों ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा. हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने फोटो खिंचवाने से मना किया और आगे बढ़ गए.
A post shared by Entertainment Live (@abpliveentertainment)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












