
शादी की मन्नत पूरी हुई तो उजमा लाई कांवड़, मुस्लिम युवती ने शिवालय तक पहुंचाया गंगाजल
ABP News
Bulandshahr News: दोनों बीते चार वर्षों से प्रेम प्रसंग में हैं. अब उसकी मन्नत पूरी हो चुकी है, . उजमा और लोकेन्द्र की इस अनूठी प्रेम कहानी को सड़कों पर देख लोग हतप्रभ रह गए.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली. यहां अपने हिन्दू प्रेमी लोकेन्द्र से शादी की मन्नत पूरी होने पर एक मुस्लिम महिला उजमा अपने काले लिबाज में गंगाजल भर कांवड़ उठाई और जलाभिषेक करने के लिए कावड़ लेकर शिवालय की ओर चल पड़ी. जिसे देख हरकोई हतप्रभ रह गया. उजमा अब जल्द ही शादी करेगी. उसके इस संकल्प की सराहना हो रही है.
दोनों बीते चार वर्षों से प्रेम प्रसंग में हैं. अब उसकी मन्नत पूरी हो चुकी है, लिहाजा दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उजमा और लोकेन्द्र की इस अनूठी प्रेम कहानी को सड़कों पर देख लोग हतप्रभ रह गए. यही नहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है.
मुस्लिम महिला उजमा खान ने अपने प्रेमी लोकेंद्र सिंह से शादी करने की मन्नत मांगी थी. जो पूरी होने पर छोटी काशी अनूपशहर से गंगाजल भर कावड़ उठाई और भोला भाईपुर रघुपुरा में स्थित शिवालय पर जलाभिषेक करने के लिए हर हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल चल पड़ी. उजमा का कहना है कि वो अब जल्द अपने प्रेमी लोकेंद्र से शादी करेगी. उजमा का कहना है कि वह पिछले 4 साल से अपने प्रेमी लोकेंद्र के साथ रह रही है और अब मन्नत पूरी हो गई है, तो दोनों जल्द शादी के बंधन में बध जायेगी, जिससे वह काफी खुश है.
कांवड़ लेकर आ रही उजमा को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई उजमा के द्वारा लाई जा रही कांवड़ की वीडियो बना रहा था. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कांवड़ लेकर जा रही उजमा काफी उत्साहित दिखाई दे रही थी.लोगों ने जगह-जगह उजमा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नजर पुलिस द्वारा भीमहाशिवरात्रि पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












