
शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, रोमांटिक पोस्ट शेयर किया विश
ABP News
Wedding Anniversary: एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं.
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अक्सर अपने स्टाइल और खुशमिजाज अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं. पर्दे पर वो जितनी जीवंत और खुशमिजाज दिखती हैं उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुश रहती हैं. आज उनके और उनके पति जैकी भगनानी की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.
रकुलप्रीत का प्यार भरा मैसेजशादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर रकुलप्रीत ने जैकी के लिए बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा, 'मेरे प्यार को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं. तुम बिल्कुल मेरे सपनों की तरह हो. तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा ही है. तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और सबसे अच्छे दोस्त हो. इन सबके साथ ही तुम एक नर्म दिल इंसान भी हो. तुम्हारा जीवन जीने के तरीके पर मुझे बहुत गर्व है. मेरे जीवन को प्यार, हंसी और रोमांच से भरने के लिए शुक्रिया. उम्मीद करती हूं कि आने वाले कई साल हम मिलकर खूबसूरत यादें बनाते रहेंगे.'
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)













