
'शांति चाहिए तो चुनी हुई सरकार बहाल कीजिए', मणिपुर के विधायकों का केंद्र को अल्टीमेटम
AajTak
मणिपुर के विधायकों ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है. इस पत्र में भारतीय जनता पार्टी के 14 विधायकों के नाम शामिल हैं, जिनमें से तीन पहले जेडीयू से चुने गए थे और बाद में बीजेपी में विलय हो गए थे. इसके साथ ही नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के 3, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के 2 और 2 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं. इसके अलावा इन विधायकों को 10 कुकी-जो विधायकों का भी समर्थन हासिल है.
मणिपुर की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के करीब तीन महीने बाद अब 21 विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द सरकार बहाल करने की मांग की है. इन विधायकों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 मई तक केंद्र ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वे खुद सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.
इस पत्र में भारतीय जनता पार्टी के 14 विधायकों के नाम शामिल हैं, जिनमें से तीन पहले जेडीयू से चुने गए थे और बाद में बीजेपी में विलय हो गए थे. इसके साथ ही नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के 3, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के 2 और 2 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं. इसके अलावा इन विधायकों को 10 कुकी-जो विधायकों का भी समर्थन हासिल है.
नेतृत्व में कौन-कौन?
इस पहल की अगुवाई की है- केराओ विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक लौरेम्बम रमेश्वर मैतेई ने. उनके साथ विधायकों में पाओनाम ब्रोजेन (वांगजिंग तेंथा), टी. रोबिन्द्रो सिंह (थांगा), एमडी अचब उद्दीन (जिरीबाम), जे. कुमो शा (करोंग) और राम मुइवाह (उखरूल) आदि प्रमुख हैं.
क्या कहा गया है पत्र में?
विधायकों ने पत्र में कहा है कि 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद जनता ने उम्मीद जताई थी कि हालात सुधरेंगे, लेकिन तीन महीने बाद भी कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है. पत्र में यह भी कहा गया कि जनता के बीच फिर से हिंसा भड़कने की आशंका बढ़ रही है और कई सामाजिक संगठन राष्ट्रपति शासन का विरोध कर रहे हैं. इन विधायकों पर जनता द्वारा सरकार न बनाने के लिए दोष भी मढ़ा जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










