
शहबाज शरीफ आज लेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ, चीन ने दी बधाई
AajTak
शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चीन और पाकिस्तान अपनी सभी सहयोगात्मक साझेदारी को गहरा करना जारी रखेंगे.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच गठबंधन सरकार बनाने के लिए सहमति बनने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज दूसरी बार पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी आज दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शहबाज को शपथ दिलाएंगे. समारोह में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर, सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल शामिल होंगे. रविवार को विपक्ष की नारेबाजी के बीच शहबाज ने नवनिर्वाचित संसद में आराम से बहुमत हासिल कर लिया था.
शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चीन और पाकिस्तान अपनी सभी सहयोगात्मक साझेदारी को गहरा करना जारी रखेंगे. अपने बधाई संदेश में शी जिनपिंग ने कहा कि उनका मानना है कि शहबाज शरीफ और नई पाकिस्तानी सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान नई और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा. शी ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और पाकिस्तान को अपनी पारंपरिक मित्रता जारी रखनी चाहिए, सभी क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, संयुक्त रूप से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का उन्नत एडिशन बनाना चाहिए, चीन-पाकिस्तान की सभी रणनीतिक सहकारी साझेदारी को गहरा करना जारी रखना चाहिए. दोनों देशों के लोगों के लिए अधिक लाभ लाने के लिए नए युग में घनिष्ठ साझा भविष्य वाले चीन-पाकिस्तान समुदाय का निर्माण किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: 'कश्मीर पर खामोश है दुनिया...', PM बनते ही शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर
नवाज की पार्टी चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने सर्वसम्मति से उम्मीदवार शहबाज शरीफ को रविवार को लगातार दूसरी बार प्रधान मंत्री चुना लिया. चुनाव की बात करें तो, इस बार इमरान खान के समर्थन वाले 93 उम्मीदवारों को जीत मिली है. दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ की PMLN रही है, जिसने 75 सीटें जीती हैं. बिलावल भुट्टो की PPP तीसरे नंबर है, जिसे 54 सीटें मिली हैं. 17 सीटें MQM ने जीती हैं. इमरान खान की PTI को सत्ता से बाहर रखने के लिए PML-N और PPP ने 4 छोटे दलों के साथ गठबंधन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: शहबाज शरीफ दूसरी बार संभालेंगे पाकिस्तान की कमान, गठबंधन के साथ बना ये फॉर्मूला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









