
शरद पवार का PM मोदी पर निशाना, बोले- महाराष्ट्र में अराजकता की कीमत लोग चुका रहे
AajTak
NCP नेता शरद पवार ने कहा कि मणिपुर की स्थिति तनावपूर्ण है. रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का कहना है कि हमने कई सीमावर्ती क्षेत्रों की रक्षा की, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस देश के नागरिक नहीं हैं. आप स्थिति की कल्पना कर सकते हैं.
NCP नेता शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कृषि मामलों के आलवा सांप्रदायिक मसले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. पवार ने कहा, पीएम मोदी ने कहा था कि वह दो साल में कृषि आय को दोगुना करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ. पिछले पांच माह में 391 किसानों ने आत्महत्या की है, जो सर्वाधिक है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अराजकता की कीमत लोगों को चुकानी पड़ रही है.
'सत्ताधारी दो समुदायों के बीच अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं' NCP नेता ने कहा, कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन हमें यह देखने को मिल रहा है कि सत्ताधारी दो समुदायों के बीच अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. हाल के दिनों में महाराष्ट्र में छह स्थानों पर सांप्रदायिक झड़पें हुईं. महाराष्ट्र एक शांतिप्रिय राज्य है, लेकिन स्थान उनके थे. पार्टी मजबूत नहीं है, दंगे हो रहे हैं. राज्य में अराजकता की कीमत लोगों को चुकानी पड़ रही है.
महिलाओं के लापता होने पर सरकार को घेरा शरद पवार ने आगे कहा कि जनवरी से मई 2023 तक, महाराष्ट्र से 3152 महिलाएं लापता हैं. कानून व्यवस्था की स्थिति को समझा जा सकता है.
मणिपुर हिंसा पर भी साधा निशाना NCP नेता शरद पवार ने कहा कि मणिपुर की स्थिति तनावपूर्ण है. रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का कहना है कि हमने कई सीमावर्ती क्षेत्रों की रक्षा की, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस देश के नागरिक नहीं हैं. आप स्थिति की कल्पना कर सकते हैं. नॉर्थ ईस्ट की सीमा चीन से लगती है, वहां अशांति होना चिंताजनक है.
संसद के उद्घाटन को लेकर सवाल राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के पद का सम्मान होना चाहिए. संसद के उद्घाटन में अगर पीएम मोदी राष्ट्रपति को बुलाते तो प्रोटोकॉल के मुताबिक राष्ट्रपति संसद का उद्घाटन करते. और उनका नाम वहां नहीं होता. अगर यह सरकार दोबारा सत्ता में आई तो चुनाव अनिश्चित हो जाएगा. इस देश को जलने से बचाना हमारा कर्तव्य और धर्म है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







