
शकीरा के इंडिया टूर को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब दो नहीं बल्कि तीन शो करेंगी पॉप स्टार
ABP News
Shakira Concert India: ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर से इंडिया में परफॉर्म करने आ रही हैं. मुंबई और दिल्ली में शकीरा का कॉन्सर्ट होना है, वहीं अब अपडेट आया है कि वो दो नहीं बल्कि तीन शो करेंगी.
ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा के इंडिया आने की खबर से पहले ही फैंस काफी उत्साहित थे. अब इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए उनके इंडिया टूर में एक और कॉन्सर्ट जोड़ दिया गया है. शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद ऑर्गेनाइजर्स ने फैसला किया कि मुंबई में एक और शो किया जाएगा. पहले जहां मुंबई और दिल्ली में एक-एक शो होना था, अब मुंबई में दो कॉन्सर्ट होंगें. यानी शकीरा इंडिया में टोटल तीन लाइव कॉन्सर्ट करने वाली हैं.
फैंस काफी समय से उन्हें लाइव देखने का इंतजार कर रहे थे, इसलिए यह टूर उनके लिए किसी बड़े म्यूजिक इवेंट से कम नहीं है. शकीरा अपनी दमदार आवाज, एनर्जेटिक डांस और सुपरहिट गानों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं, इसलिए उनके इंडिया कॉन्सर्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है.
इंडिया में दो नहीं बल्कि तीन शो करेंगी पॉप स्टाररिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटों की भारी मांग के चलते ऑर्गेनाइजर्स ने मुंबई में एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला किया है. शकीरा का पहला कॉन्सर्ट 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होगा.इसके अगले दिन 11 अप्रैल को इसी वेन्यू पर दूसरा शो ऑर्गेनाइज किया जाएगा. इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वह अपने फैंस के लिए परफॉर्म करेंगी.
SHAKIRA IN INDIA 🇮🇳Due to high demand, Shakira adds a second show at Mahalaxmi Racecourse in Mumbai on April 11!Tickets on sale NOW!https://t.co/ylMlrOTizW pic.twitter.com/RWYaG6Bcpy

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












