
व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्ग के हैंडबैग में एयरहोस्टेस ने देखा कुछ ऐसा, टेकऑफ से ठीक पहले फ्लाइट से उतारा
AajTak
एयरहोस्टेस ने एक दिव्यांग बुजुर्ग को फ्लाइट से नीचे उतार दिया. क्योंकि वह व्हीलचेयर पर थे और फ्लाइट के टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे. उनके हैंडबैग कुछ ऐसा था कि जिसे देख एयरहोस्टेस और केबिनक्रू ने उन्हें टेकऑफ से ठीक पहले नीचे उतार दिया.
एक दिव्यांग व्यक्ति ने ईजीजेट पर आरोप लगाया है कि उन्हें विमान से उतार दिया गया क्योंकि वह शौचालय तक नहीं जा सकते थे. 79 वर्षीय बैरी डोबनर 3 अप्रैल को अपनी पत्नी एलिसन और अपनी दोस्त शीला के साथ मैनचेस्टर से एथेंस के लिए उड़ान भरने वाले थे.
तीनों ने ग्रीस में दो सप्ताह की छुट्टी मनाने की तैयारी की थी, जहां व्हीलचेयर के अनुकूल व्यवस्था थी, लेकिन जैसे ही वे उड़ान भरने के लिए तैयार हुए, उन्हें एक अप्रत्याशित चुनौती का सामना करना पड़ा. बैरी ने आरोप लगाया कि उड़ान भरने से कुछ समय पहले उन्हें विमान से उतार दिया गया, क्योंकि चालक दल को एहसास हुआ कि वे यात्रा के दौरान विमान में मौजूद टॉयलेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे.
एयरलाइन को उनकी दिव्यांगता के बारे में पहले से था पता बैरी के अनुसार, ईजीजेट को उनकी दिव्यांगता के बारे में पहले से पता था, क्योंकि बुकिंग के समय व्हीलचेयर सहायता का अनुरोध किया गया था और उसे प्रदान भी किया गया था. लिवरपूल इको की रिपोर्ट के अनुसार , दंपत्ति 11वीं पंक्ति में आराम से बैठे थे, जो चार घंटे की यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार थे.
एयरहोस्टेस ने देख लिया था पोर्टेबल यूरिनल बोतल हालांकि, स्थिति तब बदल गई जब एक एयरहोस्टेस ने बैरी की पोर्टेबल यूरिनल बोतल को उनके हैंड बैगेज में देख लिया. घटना को याद करते हुए, बैरी ने कहा कि एक एयरहोस्टेस वहां से गुजरी और उसने पूछा 'माफ कीजिए, क्या आपके पास यूरिनल बोतल है?' मेरी पत्नी ने कहा हां, आपात स्थिति के लिए. उसने कहा -एक मिनट रुकिए. इतना पूछकर वो चली गई.
फिर वह वापस आई और बोली - क्या आपके पति शौचालय तक चल सकते हैं? मेरी पत्नी ने कहा -नहीं, मेरे पति बिल्कुल भी नहीं चल सकते. तब एयरहोस्टेस ने कहा कि आपको इस विमान से उतरना होगा. मेरी पत्नी ने पूछा क्यों और उसने कहा -क्योंकि वह शौचालय तक नहीं जा सकते.
18 साल से कर रहे व्हीलचेयर का इस्तेमाल 18 साल पहले स्ट्रोक के बाद से व्हीलचेयर पर रहने वाले बैरी ने बताया कि पूरा विमान खड़ा होकर देख रहा था कि क्या हो रहा है. आप कल्पना कर सकते हैं कि मुझे कैसा महसूस हुआ होगा.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












