
व्हीलचेयर पर क्यों नजर आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर? निलंबित सांसदों के प्रदर्शन में भी हुए शामिल
ABP News
बजट सत्र के दौरान सदन में गतिरोध देखने को मिल रहा है. अब पूरे सत्र के लिए निलंबित सांसद के प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर भी शामिल हुए. इसमें सबसे चर्चा का विषय उनका व्हीलचेयर पर होना था.
बजट सत्र के दौरान सदन में अभी भी गतिरोध बना हुआ है. इसकी मुख्य वजह सोमवार को भी बजट पर चर्चा होनी थी, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अन्य मुद्दों पर बोलने की परमिशन नहीं दी गई. आखिर में सदन दो बार स्थगन के बाद फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया. लेकिन इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी. यह वीडियो था, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का, जिसमें वह व्हीलचेयर पर नजर आए.
इससे पहले उनसे गुरुवार को जब मीडिया ने व्हीलचेयर पर संसद में आने की वजह पूछी थी, तो उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. मीडिया के साथियों ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा था कि क्या उन्हें किसी की नजर लग गई है. इस पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'कहीं न कहीं मुझे नजर तो लगी है. लेकिन अपना काम ऐसे ही करता रहूंगा.'
शशि थरूर कुछ वक्त पहले संसद की सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया. इस वजह से वो सोमवार को भी सदन में व्हीलचेयर पर पहुंचे.
व्हीलचेयर पर निलंबित सांसदों के प्रदर्शन में भी पहुंचे थरूरपूरे सत्र के लिए बाहर किए गए 7 कांग्रेस और एक मकपा सांसद भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा ने तब जोर पकड़ा, जब कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर भी पहुंचे. इसमें जो सबसे खास बात रही, कि इस विरोध प्रदर्शन में शशि थरूर व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए. वह व्हीलचेयर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे सांसदों को समर्थन किया. इस दौरान मकर द्वार पर इन सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












